मुंबई इंडियंस ने बदले खिलाड़ी, बड़ा नाम भी शामिल! – Top15News: Latest India & World News, Live Updates

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 प्लेऑफ से पहले बड़ा बदलाव किया है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम में 3 नए खिलाड़

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 प्लेऑफ से ठीक पहले बड़ा फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस टीम में 3 बड़े खिलाड़ियों की अचानक एंट्री हुई है। विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश और रायन रिकेल्टन की जगह पर तीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। ये तीनों खिलाड़ी अपनी-अपनी इंटरनेशनल टीमों के शेड्यूल की वजह से बाहर हो रहे हैं। अब हार्दिक पंड्या की टीम में उनकी जगह अब जॉनी बेयरस्टो, चरित असलंका और रिचर्ड ग्लीसन टीम से जुड़ेंगे।

2019 वर्ल्ड कप विजेता बेयरस्टो IPL: जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड की उस विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसने 2019 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। उनके नाम इंग्लैंड के लिए कुल 287 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। वह लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद में खेले और शिखर धवन के साथ मिलकर ढेरों मैच टीम को जितवाए। पिछले सीजन वह पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने एक शतक सहित 11 मैचों में 298 रन बनाए थे। ओवर आईपीएल में उनके नाम 2 शतक और 9 अर्धशतक सहित कुल 50 मैचों में 1589 रन दर्ज हैं। वह चौके-छक्के से भरी बड़ी-बड़ी पारी खेलने के लिए मशहूर हैं।

दूसरी ओर, चरित असलंका इस समय श्रीलंका के वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 134 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है और मिडल ऑर्डर में मजबूती प्रदान करते हैं। रिचर्ड ग्लीसन, इंग्लैंड के लिए छह टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं और डेथ ओवर्स में अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इन प्लेयर्स के आने से मुंबई इंडियंस और भी खतरनाक दिख रही है।

मुंबई को प्लेऑफ टिकट का इंतजार, दिल्ली से कड़ी टक्कर

आईपीएल प्लेऑफ में अभी उसे अपने पहुंचने का इंतजार है। मुंबई इंडियंस के 12 मैचों में 7 जीत के साथ 14 पॉइंट हैं। वह फिलहाल चौथे नंबर पर है। कोलकाता नाइटराइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही बाहर हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, जबकि बचे एक प्लेस के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग है।

ऑपरेशन सिंधूर: भारत ने गिराए 600 से ज्यादा पाक ड्रोन

📄 This content was originally published on NavBharat News on 2025-05-20. Read the original article here: https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/cricket/iplt20/news/mumbai-indians-sign-jonny-bairstow-charith-asalanka-richard-gleeson-replacements-for-will-jacks-corbin-bosch-ryan-rickelton-just-ahead-of-ipl-playoffs/articleshow/121283754.cms

One thought on “मुंबई इंडियंस ने बदले खिलाड़ी, बड़ा नाम भी शामिल!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *