भोपाल – मध्यप्रदेश कैडर के एक युवा IAS अधिकारी ने पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया है।
IAS हिमांशु जैन, जो वर्तमान में शिवपुरी जिला पंचायत के सीईओ हैं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खास मान्यता मिली है।
कार्मिक और लोक जन शिकायत मंत्रालय ने 2020 बैच के IAS अधिकारियों की वरिष्ठता सूची जारी की है।
सिर्फ हिमांशु को मिली खास जगह
इस सूची में मध्यप्रदेश कैडर के 9 IAS अफसरों का नाम था। इनमें सबसे ऊपर हिमांशु जैन का नाम है।
उन्होंने अपने बैच के 181 अधिकारियों में 40वां स्थान हासिल किया है।
वरिष्ठ पद पर कर रहे हैं कार्य
2020 बैच के अधिकतर अधिकारी अभी सीईओ जिला पंचायत के पद पर हैं। यह पद कलेक्टर के बाद सबसे वरिष्ठ माना जाता है।
इन अफसरों का मूल्यांकन ट्रेनिंग, लिखित परीक्षा और परफॉर्मेंस के आधार पर हुआ।

अन्य अफसरों की रैंकिंग
हिमांशु के अलावा विवेक केवी को MP कैडर में आठवां और राष्ट्रीय स्तर पर 155वां स्थान मिला। रिपोर्ट मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य राज्यों को भी भेजी गई है। इसी आधार पर अधिकारियों की MP में वरिष्ठता तय होगी।
टॉप पर हिमांशु, सबसे नीचे सर्जना
MP कैडर की सूची में सबसे ऊपर हिमांशु जैन और सबसे नीचे सर्जना यादव का नाम है।
हिमांशु के बाद अभिषेक सराफ, अनिल राठौर, अंशुमान राज और अन्य का नाम है।
पत्नी भी हैं IAS अफसर
सर्जना यादव, हिमांशु जैन की पत्नी हैं। वह पहले AGMUT कैडर में थीं, अब MP कैडर में हैं।
2020 बैच में सीधी भर्ती वाली लिस्ट में उनका नाम सबसे नीचे है।
MP को मिल रही हैं नई IAS अधिकारी
MP को जल्द ही एक और नई IAS अधिकारी मिल रही हैं। दृष्टि जायसवाल, जो पहले कर्नाटक कैडर में थीं, अब MP कैडर में आ गई हैं। उनकी शादी MP IPS अफसर मनस्वी शर्मा से हुई है। इस वजह से उनका कैडर बदला गया है। इस प्रेरणादायक IAS कपल की पूरी कहानी विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Doctor full talli patient ko galat injection de diya banda gaya
[…] True inspiration for every couple dreaming big […]