12 राशियों का विस्तृत राशिफल | 27 मई 2025
मेष (ARIES)
आज का दिन पारिवारिक यात्रा और प्रेम से भरपूर रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक शांति का अनुभव होगा।
वृषभ (TAURUS)
चन्द्रमा और शुक्र की स्थिति से मनोबल बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण सूचना से हर्ष होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। हालांकि, खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
मिथुन (GEMINI)
बुध और चंद्रमा का संयोग आज आपके निर्णय को प्रभावी बनाएगा। लम्बे समय से अटकी फाइल आगे बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कर्क (CANCER)
निजी और व्यवसायिक जीवन में तरक्की के योग हैं। उच्च अधिकारी से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभव है। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। साक्षात्कार का अच्छा अवसर मिल सकता है।
सिंह (LEO)
सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नई जान-पहचान बनेगी। शोध और खोज संबंधी कामों में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात नई ऊर्जा देगी।
कन्या (VIRGO)
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। कार्य की अधिकता से मन विचलित रह सकता है। हालांकि, अनुशासित रवैया आपको सफलता दिलाएगा।
तुला (LIBRA)
दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें। विद्यार्थी मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। महिला मित्र से व्यापारिक लाभ संभव है।
वृश्चिक (SCORPIO)
आज पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य की आवश्यकता होगी। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है।
धनु (SAGITTARIUS)
विरोधियों पर विजय मिलेगी। पारिवारिक और व्यवसायिक संबंधों में मजबूती आएगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ विशेष समय बीतेगा।
rashifal ke bare mian aur janne ke liye :- click here
24 May Daily Rashifal – Career, Love or Health Ke Liye Kya Kehte Hain Planets?
📄 This content was originally published on nav bharat times on 2025-05-27. Read the original article here: https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/rashifal/articlelist/17127089.cms