NCERT Class 5 Veena Book 2025: नई किताब में AI, ISRO और गंगा की प्रेरक कहानियां – Top15News: Latest India & World News, Live Updates
NCERT Class 5 Veena Book 2025

NCERT Class 5 Veena Book 2025 अब छात्रों के लिए और अधिक प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और आधुनिक विषयों से भरपूर हो गई है। NCERT Class 5 Veena Book 2025 में कक्षा 5 के छात्र अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गगनयान मिशन, इसरो की सफलता की कहानियां, पैरालंपिक हीरो मुरलीकांत राजाराम पेटकर और गंगा नदी की यात्रा जैसी नई और शिक्षाप्रद कहानियां पढ़ सकेंगे। यह नई पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार तैयार की गई है और शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सीबीएसई सहित राज्य बोर्डों में लागू की जाएगी।

NCERT Class 5 Hindi Book: अब NCERT की पांचवीं कक्षा की हिंदी पुस्तक ‘ वीणा’ में बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गगनयान, पैरालंपिक, गंगा नदी, पंचतंत्र, राजा विक्रमादित्य से लेकर राजा भोज तक की कहानियां पढ़ेंगे। AI, गगनयान और इसरो पाठ से वे आधुनिक भारत से रूबरू होंगे। वहीं, 2,500 साल पुरानी पंचतंत्र, राजा विक्रमादित्य व राजा भोज की कहानियों से उनमें नैतिक शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान समेत संवेदनशीलता, बुद्धिमता, नैतिकता जैसे गुणों का विकास होगा। 

खास बात है कि खेल व देश प्रेम की भावना विकसित करने के लिए पैरालंपिक तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को जोड़ा गया है। वे 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में गोली लगने से लकवाग्रस्त हो गए थे। लेकिन कड़ी मेहनत से 1972 के पैरालंपिक खेलों में देश को तैराकी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसी सत्र यानी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सीबीएसई समेत विभिन्न प्रदेश शिक्षा बोर्ड के पांचवीं कक्षा में NCERT की इसी हिंदी की नई पाठयपुस्तक ‘ वीणा ‘ से पढ़ाई होगी। NCERT के विशेषज्ञों की टीम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत कक्षा पांचवीं के बच्चों में खेल और गतिविधि-आधारित शिक्षण व भाषा पर जोर के आधार पर इसे तैयार किया है।

गंगा नदी और पर्यावरण पर गहराई से जानकारी

गंगा की कहानी पाठ में हिमालय, उत्तरकाशी, गंगोत्री, हिमनद से गंगा के उदगम स्थल के बारे में बताया गया है। इसमें भागीरथी नदी, देवप्रयाग में अलगनंदा, ऋषिकेश, हरिद्वार(12 साल बाद कुंभ) के बारे में लिखा है। लोग मुझे पवित्र नदी मानते हैं, लेकिन गंगोत्री में मेरा रंग चांदी जैसा तो काशी पहुंचने तक कारखानों व नगरों के प्रदूषण से मैं गंगा मटमैली हो जाती है। इसमें गंगा के उदगम स्थल उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर बंगाल की खाड़ी तक गंगा की यात्रा व दिक्कतों को बताया गया है। इसमें धार्मिक भावना, पर्यावरण बचाने की सीख, खेती के लिए पानी की जरूरत का संदेश दिया गया है।

विविधता भरे भारत की झलक

NCERT Class 5 Veena Book 2025 में भारत के विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश और उज्जैन को रोचक कहानियों के माध्यम से शामिल किया गया है। पांचवीं कक्षा की इसी पुस्तक में पहली बार बच्चों को विभिन्न राज्यों, पर्वों को कहानियों के माध्यम से जानने का मौका मिलेगा। इसमें गाय के दूध की जरूरत से हरियाणा, भारत की एकमात्र ताजे पानी की लोकतक झील के माध्यम से मणिपुर, ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसे कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पाठ में असम, न्याय की कुर्सी पाठ में राजा विक्रमादित्य, प्राचीन व ऐतिहासिक नगरी उज्जैन को जानने का मौका मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश में बुद्धपूर्णिमा पर मनाए जाने वाले पर्व साडकेन को भी पाठ में शामिल किया गया है।

अजंता-एलोरा: कला और इंजीनियरिंग का चमत्कार

NCERT Class 5 Veena Book 2025 में भारतीय संस्कृति की महान धरोहर अजंता और एलोरा की गुफाओं को भी समाहित किया गया है। इन 2,000 वर्ष पुराने स्थलों में चट्टानों को काटकर बनाए गए भव्य मंदिर, मूर्तियां और चित्रकला का वर्णन छात्रों को प्राचीन भारत की तकनीकी और कलात्मक क्षमता से परिचित कराएगा।

NCERT Class 5 Veena Book 2025 I Ajanta and Ellora cave

NCERT Class 5 Veena Book 2025 शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव है, जो बच्चों को तकनीक, संस्कृति, नैतिकता और देशप्रेम से जोड़ती है। नई कहानियों के माध्यम से बच्चों को न सिर्फ ज्ञान मिलेगा, बल्कि जीवन मूल्यों की भी सीख मिलेगी। यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2025-26 से देशभर के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी।

BPSC Assistant Professor Vacancy 2025: No Written Test, 691 Government Jobs Up for Grabs

One thought on “NCERT Class 5 Veena Book 2025: नई किताब में AI, ISRO और गंगा की प्रेरक कहानियां”

Leave a Reply to CG Vyapam 2025: Final Day to Apply for 880 Group D Vacancies Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *